
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कर्नाटक हिजाब विवाद, छात्राएं बोलीं- शिक्षा जितना जरूरी है हिजाब
Zee News
कक्षा के अंदर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई है. कर्नाटक हाई कोर्ट की विशेष पीठ ने कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था.
नई दिल्लीः कक्षा के अंदर हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई है. कर्नाटक हाई कोर्ट की विशेष पीठ ने कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था.
'किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगी हिजाब' वहीं, हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने वाली कॉलेज की छह याचिकाकर्ता छात्राओं ने मंगलवार को दावा किया कि उनके लिए हिजाब शिक्षा जितना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर हिजाब नहीं छोड़ेंगी और अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी.
