
सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने वाली लड़की की मौत, बसपा सांसद पर लगाया था रेप का आरोप
NDTV India
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार 18 अगस्त को राज्य सरकार ने एसआईटी के हवाले जांच कर दी थी. एसआईटी में डीजी आरके विश्वकर्मा और एडीजी नीरा रावत को रखा गया है. एसआईटी अब मामले के हर पहलू की जांच कर दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी है.
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी से सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता का मंगलवार की सुबह दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पीड़िता और उसके एक साथी ने 16 अगस्त की सुबह सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह कर लिया था, जिसमें पीड़िता लगभग 80 फीसदी जल गई थी और उसका साथी सत्यम भी बुरी तरह जल गया था. सत्यम ने शनिवार को ही दम तोड़ दिया था. पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टरों ने बहुत प्रयास किया लेकिन अत्यधिक जल जाने और सेप्टीसीमिया हो जाने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका. इस सूचना के बाद दिल्ली से लेकर वाराणसी तक हड़कंप मचा हुआ है.











