)
सुप्रीम कोर्ट के बाहर बंदूकधारी ने दो जजों की हत्या की, एक घायल
Zee News
Supreme Court: तेहरान में शनिवार की सुबह न्याय विभाग के बाहर गोलीबारी में ईरान के दो सुप्रीम कोर्ट के जज मारे गए. हमलावर ने हमले के बाद खुद को भी गोली मार ली, जबकि गोलीबारी के दौरान एक अन्य जज घायल हो गए.
Judges killing news: तेहरान में न्याय विभाग के बाहर शनिवार की सुबह गोलीबारी में ईरान के सुप्रीम कोर्ट के दो जज मारे गए और एक अन्य घायल हो गए. फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ, जब एक हमलावर ने जजों पर गोलियां चलाईं. हमले में मारे गए दो जजों की पहचान अली रजीनी और मोहम्मद मोगीसेह के रूप में हुई है. हमलावर, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है, उसने गोलीबारी करने के बाद खुद की जान ले ली. हमले के दौरान एक और जज घायल हो गए. अब जहां अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.
More Related News
