
सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवार्ड पर आया PM मोदी का रिएक्शन, बोले- 'थलाइवा को...'
NDTV India
सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है.
सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 के लिए भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा जा रहा है. गुरुवार को सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की. इसके बाद बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भारतीय सिनेमा में बड़े नाम रजनीकांत को बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है.











