)
सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट उस बाहुबली मिसाइल से होगा लैस, जिससे डरता है पाकिस्तान का एक-एक फौजी!
Zee News
Brhamos a Missile with Sukhoi FIghter Jets: भारतीय वायुसेना अपनी ताकत में इजाफा करने के लिए 20 और सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट्स को ब्रह्मोस-ए मिसाइल से लैस करेगी. अपग्रेड का काम 2025 के अंत में शुरू हो सकता है, फिर 2027 से डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी, पहले 40 सुखोई जेट्स को अपग्रेड किया जा चुका है, जिससे कुल 60 सुखोई जेट्स ब्रह्मोस-ए से लैस होंगे.
Brhamos a Missile with Sukhoi FIghter Jets: भारतीय वायुसेना लगातार खुद को एडवांस करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. पाकिस्तान के साथ हुए विवाद के बाद तो डिफेंस पावर को मजबूत करने के लिए और तेजी से काम हो रहा है. अब खबर आई है कि IAF (Indian Air Force) अपने 20 सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट्स को BrahMos-A मिसाइल से लैस करने वाला है. ये उसी श्रेणी की मिसाइल है, जिसने पाकिस्तान के एयरबेसों को तबाह किया था. यही कारण है कि 20 और सुखोई जेट्स के ब्रह्मोस मिसाइल से लैस होने की सूचना पाकिस्तान के लिए चिंताजनक हो सकती है.
