)
सुखोई 30 फाइटर जेट बनेगा शत्रु का काल, 'सुपर 30' प्रोग्राम इसे बना देगा और भी धांसू!
Zee News
Sukhoi-30 MKI Fighter Jet Upgrade: भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने 'सुपर-30' प्रोग्राम की घोषणा की है.इस पंचवर्षीय योजना के तहत 84 विमानों को अपग्रेड किया जाएगा, जिसमें फाइटर जेट्स को विरुपाक्ष AESA रडार, डिजिटल कॉकपिट और स्वदेशी हथियार जैसे अस्त्रा और ब्रह्मोस मिसाइल से लैस किया जाएगा.
Sukhoi-30 MKI Fighter Jet Upgrade: भारतीय वायुसेना (IAF) ने हाल ही में पाकिस्तान में 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया. इसके बाद से ही पूरी दुनिया में इंडियन एयरफोर्स की ताकत की तूती बोल रही है. भारतीय वायुसेना में सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान भी है, जो अपनी ताकत के लिए जाना जाता है. अब हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एक पंचवर्षीय योजना का ऐलान किया है. इसके तहत एक 'सुपर-30' प्रोग्राम चलाया जाएगा और \84 सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों को अपडेट किया जाएगा.
