)
सुखोई को 'सुपर-डुपर' बनाकर ही दम लेगा DRDO, इन 2 चीजों से लैस होने वाला है फाइटर जेट!
Zee News
Sukhoi Su-30 MKI Fighter Jet: भारत अपने सुखोई-30 MKI फाइटर जेट्स को 'सुपर सुखोई' प्रोग्राम के तहत अपग्रेड कर रहा है. DRDO ने स्वदेशी विंगटिप ECM पॉड्स और आधुनिक ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम विकसित किए हैं, ताकि इस जेट को इनसे लैस किया जा सके. सुखोई जेट्स भारतीय वायुसेना की रीढ़ हैं, जिन्हें चीन के J-20 और पाकिस्तान के JF-17 जैसे विमानों के मुकाबले के लिए ताकतवर बनाया जा रहा है.
Sukhoi Su-30 MKI Fighter Jet: भारत अपने हथियारों को लगातार अपग्रेड करने का काम कर रहा है. इस कड़ी में लड़ाकू विमानों को भी उन्नत तकनीक से जोड़ा जा रहा है. 'सुपर सुखोई' प्रोग्राम के तहत भारत सुखोई-30 MKI फाइटर जेट्स को भी अपग्रेड करके अधिक शक्तिशाली बना रहा है. DRDO ने भी सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों को शक्तिशाली बनाने के लिए स्वदेशी विंगटिप इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर (ECM) पॉड्स और आधुनिक ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम विकसित कर लिए हैं.
