
सीमा विवाद सुलझाने के लिए समितियों का गठन करेंगे असम-मिजोरम, शाह की मौजूदगी में हुआ फैसला
Zee News
असम के सीएम ने ट्वीट किया, यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने सीएम मिजोरम जोरमथंगा के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हमने अपनी सीमाओं पर शांति बनाए रखने के अपने संकल्प की पुष्टि की.
नई दिल्ली: असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की उपस्थिति में नई दिल्ली में मुलाकात की और अपने सीमा मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के तरीकों पर चर्चा की.
गुवाहाटी में असम सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मिजोरम समकक्ष जोरमथंगा ने शाह की उपस्थिति में चर्चा के बाद फैसला किया कि दोनों राज्य चर्चा के माध्यम से सीमा विवादों को हल करने के लिए समितियों का गठन करेंगे.
More Related News
