)
सीजफायर के सन्नाटे के बीच इंडियन एयरफोर्स की धमक; 'ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी', क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
Zee News
भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा है, 'ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है.' साथ ही, आगे की कार्रवाई के बारे में जल्द ही डिटेल जानकारी देने की बात कही है.
iaf operations sindoor still on: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा. न केवल उसने सीजफायर तोड़ा, बल्कि भारत पर ड्रोन अटैक की नापाक कोशिश की. भारत की मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम किया. इतना ही नहीं, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ कई मिसाइलें दागी. पाकिस्तान का हश्र ये हुआ कि देखते ही देखते, उसके दर्जनों एयरबेस खंडहर में तब्दील हो गए. इस काम को अंजाम तक भारतीय वायुसेना ने पहुंचाया. ऐसे में भारतीय वायुसेना ने आज सोशल मीडिया एक्स पर एक ऐसा पोस्ट लिखा है, जिससे पूरे पाकिस्तान में खलबली मचनी तय है.
More Related News
