
सीक्रेट जानकारी लीक करने के आरोप में NAVY के कमांडर समेत 5 को CBI ने किया गिरफ्तार
Zee News
नौसेना जासूसी मामले में सीबीआई ने NAVY के एक कमांडर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले सीबीआई केस की जांच करते हुए 19 जगहों पर रेड करके सबूत इकट्ठा किए थे.
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने भारतीय सुरक्षा से जुड़ी सीक्रेट जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय नौसेना (Navy) के एक कमांडर रैंक के सर्विंग ऑफिसर (जो फिलहाल मुंबई में पोस्टेड थे) समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से दो लोग नेवी के रिटार्यड अधिकारी हैं.
रिटायर्ड अफसरों के लिए किलो ग्लास सब्मरीन मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (Kilo Glass Submarine Modernisation Project to Retired Officers) से जुड़ी कॉन्फिडेंशियल इंफॉर्मेशन लीक करने का ये मामला पिछले महीने भारतीय नौसेना के सीनियर अफसरों के सामने आया था. जिसके बाद नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के इसमें हस्तक्षेप किया और नेवी के 5 बड़े अफसरों को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी गई. इन पांच लोगों की टीम को वाइस एडमिरल रैंक के अफसर हेड कर रहे थे.
