
सिलाई-कढ़ाई सिखाने के बहाने दिखाती थी अश्लील वीडियो, नाबालिग से समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप में युवती गई जेल
Zee News
Bokaro Crime News: नाबालिग लड़की के पिता को करीब दो महीने बाद पता चला कि आरोपी महिला उनकी बेटी को सिलाई सिखाने के नाम पर अश्लील वीडियो दिखाती है और उसके साथ समलैंगिक संबंध भी बनाती है.
Bokaro: बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र से एक युवती द्वारा नाबालिक लड़की के साथ समलैंगिक रिश्ता बनाने की शिकायत की गई थी. जिसके बाद बेरमो महिला पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में बेरमो महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा ने बताया कि 'पीड़िता के पिता ने शनिवार दोपहर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने कहा है कि गांव की ही एक युवती ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसका दैहिक और मानसिक शोषण किया है. पीड़िता के पिता की ओर से लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार शाम को ही कसमार पहुंचकर आरोपी युवती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.'More Related News
