
सियासी रुख ले रहा टीएमसी सांसद नुसरत जहां का निखिल जैन से शादी तोड़ने का मामला, बीजेपी नेता ने उठाए सवाल
Zee News
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने जुमेरात को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर नुसरत पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि क्या नुसरत जहां ने संसद में निखिल जैन से अपनी शादी के बारे में झूठी जानकारी दी थी?
नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां का अपने शौहर निखिल जैन से शादी खत्म करने का मामला अब सियासी होता जा रहा है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने जुमेरात को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर नुसरत पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि क्या नुसरत जहां ने संसद में निखिल जैन से अपनी शादी के बारे में झूठी जानकारी दी थी? नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन से शादी की थी और बाकायदा इसकी जानकारी संसद में भी दी थी. TMC MP Nusrat Jahan Ruhi Jain’s personal life, who she is married to or who she is living in with, should not be anyone’s concern. But she is an elected representative and is on record in the Parliament that she is married to Nikhil Jain. Did she lie on the floor of the House? — Amit Malviya (@amitmalviya)More Related News
