
सियासी अटकलों के बीच बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात
NDTV India
पश्चिम बंगाल में सियासी अटकलबाजियों के बीच शनिवार देर रात कोलकाता में बॉलीवुड कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और भाजपा महासचिव कैलाश विजवर्गीय की मुलाकात हुई. इस मुलाकात से पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली में मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल हो सकते हैं. मिथुन के साथ मुलाकात की जानकारी खुद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर के माध्यम से दी है.
पश्चिम बंगाल में सियासी अटकलबाजियों के बीच शनिवार देर रात कोलकाता में बॉलीवुड कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और भाजपा महासचिव कैलाश विजवर्गीय की मुलाकात हुई. इस मुलाकात से पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली में मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल हो सकते हैं. मिथुन के साथ मुलाकात की जानकारी खुद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर के माध्यम से दी है. उन्होंने कई तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा,देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में मिथुन दा से लंबी चर्चा हुई, उनकी राष्ट्रभक्ति और गरीबों के प्रति प्रेम की कहानियों को सुनकर मन गद-गद हो गया.











