
सितंबर से अक्टूबर तक आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, रोजाना 5 लाख लोग मिल सकते हैं पॉजिटिव: IIT Kanpur
Zee News
कोरोना वायरस की तीसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो सकती है और उसका पीक सितंबर से लेकर अक्टूबर तक हो सकता है. इस समय रोजाना पांच लाख तक कोरोना के मामले सामने आ सकते हैं.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की तीसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो सकती है और उसका पीक सितंबर से लेकर अक्टूबर तक हो सकता है. इस समय रोजाना पांच लाख तक कोरोना के मामले सामने आ सकते हैं. आईआईटी कानपुर ने इस बारे में आंकड़ें जारी किये हैं. इस रिपोर्ट में तीन महत्वपूर्ण बातें निकल कर सामने आई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि 15 जुलाई तक पूरा देश अनलॉक हो जाएगा. यह ठीक वैसे ही स्थिति होगी जैसी कि इस साल जनवरी में थी. जनवरी में सभी कुछ अनलॉक हो गया था, लेकिन यदि इस बार अनलॉक होने पर अगर हम सावधानी नहीं बरतते हैं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करते हैं और मास्क नहीं लगाते हैं तो कोरोना की तीसरी लहर का पीक अक्टूबर तक आ सकता है. यही नहीं जानकर भी इस बात को मान रहे हैं.More Related News
