
'सिंगापुर कोविड वेरिएंट' मुद्दे पर बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री- 'केंद्र ने 1 साल पहले भी यही किया था'
NDTV India
अरविंद केजरीवाल की ओर से कोविड-19 के सिंगापुर वेरिएंट के ट्वीट पर सिंगापुर ने आपत्ति जताई है तो भारत ने इसपर सफाई दी है. इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साल पहले भी यूरोप से आने वाली फ्लाइट्स को बंद करने की हमारी अपील पर विरोध जताया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कोविड-19 के 'सिंगापुर वेरिएंट' पर ट्वीट का मामला भारत सरकार से लेकर सिंगापुर तक में चल रहा है. सिंगापुर ने इसपर आपत्ति जताई है तो भारत ने इसपर सफाई दी है. इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि एक अलग स्ट्रेन है, यह बात पक्की है और इसपर जोर दिए जाने की जरूरत है कि स्ट्रेन अलग है. विदेश मंत्री की ओर से केजरीवाल के बयान को 'गैर-जिम्मेदाराना' बयान बताने के रुख पर उन्होंने कहा कि 'केंद्र सरकार ने एक साल पहले भी यूरोप से आने वाली फ्लाइट्स को बंद करने की हमारी अपील पर विरोध जताया था.'











