)
सिंगापुर एयर शो में आसमान बनेगा रणभूमि! भारत का सारंग हेलिकॉप्टर बनेगा गेमचेंजर; F-35 और सुखोई भी दिखाएंगे दमखम
Zee News
Singapore air show: सिंगापुर एयरशो 2026 में भारत की वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर टीम अपने रोमांचक करतब दिखाएगी. 3-9 फरवरी तक चलने वाले इस मेगा एयरशो में F-35, Su-30MKM, F-16, Apache और आधुनिक कमर्शियल विमानों की शानदार उड़ानें होंगी, जहां डिफेंस एक्सपोर्ट और तकनीक का दमखम दिखेगा.
Singapore air show: डिफेंस एक्सपोर्ट की संभावनाओं को तलाश रहे राष्ट्रों और डिफेंस कंपनियों के लिए सुनहरा अवसर आ गया है. सिंगापुर में एयर शो शुरू होने वाला है. इस एयर शो दुनिया के अलग अलग देश अपने हथियारों और हवाई तकनीक का प्रदर्शन करेंगे. खतरनाक और एडवांस तकनीक से लैस हवाई हथियारों के माध्यम से इस एयर शो में शामिल देश और कंपनियां से खीरदारों को आकर्षित करेंगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
