
सिंगर Arijit Singh की मां का कोरोना से इंतिकाल, अस्पताल में थीं भर्ती
Zee News
पॉप्युलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने आज कोरोना की वजह से अपनी मां को खो दिया.
कोलकाता: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को आज बड़ा झटका लगा है. अरिजीत सिंह की मां का आज कोरोना से इंतिकाल हो गया. उनकी मां कोरोना पॉजिटिव थीं और सेहत में लगातार गिरावाट आने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं आज इलाज के दौरान उन्होंने अपनी जां गांगा दीं. इससे पहले 6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने अरिजीत सिंह की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी, फिर बाद में पता चला था कि सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां बीमार हैं. फिलहाल अरिजीत सिंह की मां के इंतिकाल से पूरे बॉलीवुड में ग़म की लहर दौड़ गई है.More Related News
