
सासाराम में खड़े ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौके पर हुई मौत
Zee News
ये लोग सब एक ही परिवार के रिश्तेदार थे और ये सासाराम के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले थे.
Sasaram: बिहार में सासाराम के जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के सबरबाद के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. पूर्व से खड़े ट्रक में कार की जोरदार टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. ये सब शादी के लिए सामान की खरीदारी कर वाराणसी से लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. ये लोग सब एक ही परिवार के रिश्तेदार थे और ये सासाराम के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले थे.
More Related News
