
सावन का पहला सोमवार आज, मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Zee News
सावन शुरू होते ही मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा. सावन के पहले दिन सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया. वहीं, कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव कि विधि विधान से पूजा की.
Sawan Somvar: सावन का पहला सोमवार आज यानी 26 जुलाई को है. हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया और सावन का पहला सोमवार है. हिंदू धर्म में सावन मास के साथ ही इसके सोमवार का भी विशेष महत्व होता है. इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. सावन शुरू होते ही मंदिर व शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा. सावन के पहले दिन सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया. वहीं, कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव कि विधि विधान से पूजा की. सभी प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें. देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें।More Related News
