
सावधान! Fake Universities की लिस्ट में शामिल हुए ये संस्थान, देखें पूरी लिस्ट
Zee News
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के कई राज्यों में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों की एक लिस्ट पिछले साल अक्टूबर महीने में भी जारी की थी. इस लिस्ट में अब 2 और संस्थानों के नाम जुड़ गए हैं.
नई दिल्ली: देश में चल रही फर्जी यूनिवर्सिटी को लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर अहम जानकारी दी है. छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यूजीसी ने 24 संस्थानों को फर्जी यूनिवर्सिटी करार दिया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से लोक सभा में यह जानकारी दी गई है कि अब उनमें दो और संस्थानों के नाम जोड़ दिए गए हैं. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के कई राज्यों में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों की एक लिस्ट पिछले साल अक्टूबर महीने में भी जारी की थी. अब इस लिस्ट में लखनऊ के भारतीय शिक्षा परिषद और दिल्ली के कुतुब एनक्लेव में चलने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट और प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (IIPM) का नाम भी शामिल किया गया है.More Related News
