
सामने आए समीर वानखेड़े के पूर्व ससुर, बताया-वानखेड़े परिवार हिंदू था या मुस्लिम
Zee News
समीर की पूर्व पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी के पिता जाहिद कुरैशी ने कहा कि वानखेड़े परिवार मुस्लिम था. ये परिवार नमाज, रमजान के रोजे रखता था.
मुंबई: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोन निदेशक समीर वानखेड़े विवाद में पहली बार उनकी पूर्व पत्नी के परिवार की एंट्री हुई है. समीर वानखेड़े के पूर्व ससुर डॉक्टर जाहिद कुरैशी ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा किया.
समीर की पूर्व पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी के पिता जाहिद कुरैशी ने कहा कि वानखेड़े परिवार मुस्लिम था. ये परिवार नमाज, रमजान के रोजे रखता था. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका परिवार शादी से लगभग चार साल पहले से समीर के परिवार को जानता था। बेटी की शादी से पहले उनके परिवारों के बीच अच्छे रिश्ते थे.
More Related News
