
साढ़े नौ साल की सजा काट कर रिहा होंगे ओपी चौटाला, दिल्ली सरकार के इस आदेश का मिला फायदा
Zee News
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जेलों में से भीड़ कम करने के लिए सोमवार को एक आदेश पारित कर 10 साल की सजा में से साढ़े नौ साल की सजा काट चुके कैदियों को छह महीने की विशेष छूट दी थी.
नई दिल्लीः शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल कैद की सजा काट रहे और फिलहाल पेरोल पर बाहर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा कर दिए जाएंगे क्योंकि दिल्ली सरकार ने सजा छह महीने कम करने की छूट दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली सरकार ने दी थी विशेष छूट दिल्ली सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर जेलों में से भीड़ कम करने के लिए सोमवार को एक आदेश पारित कर 10 साल की सजा में से साढ़े नौ साल की सजा काट चुके कैदियों को छह महीने की विशेष छूट दी थी.More Related News
