
सागर हत्याकांडः सुशील के खिलाफ उसके दोस्त प्रिंस को ही सरकारी गवाह बना सकती है पुलिस
Zee News
पुलिस को जांच के दौरान ये भी पता चला की सुशील में बदला लेने की भावना मार्च में ही आ गई थी.
नई दिल्लीः अपने जूनियर पहलवान की हत्या के आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. इस मर्डर केस में जहां रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सुशील पर शिकंजा भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार के खिलाफ प्रिंस दलाल को ही पुलिस की टीम सरकारी गवाह बनाकर भी पेश कर सकती है. वारदात वाली जगह था प्रिंस बताते हैं की प्रिंस दलाल वही शख्स है जो पहलवान सागर पर हुए हमले वाले दिन सुशील के साथ न सिर्फ वहां मौजूद था बल्कि उसी ने सुशील के कहने पर इस मारपीट की घटना का वीडियो भी बनाया था. जी न्यूज ने सुशील के हाथ में डंडा लिए जो फोटो चलाया था वो फोटो प्रिंस दलाल ने ही मोबाइल से रिकॉर्ड किया था. अब इसी आधार पर पुलिस टीम उसे सरकारी गवाह बनाकर सुशील पर और शिकंजा कस सकती है.More Related News
