
साउथ दिल्ली में जारी है अतिक्रमण रोधी अभियान, जानें सीलमपुर में क्यों हुई कार्रवाई ठप
Zee News
एक दिन पहले ही दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अस्थायी इमारतों को हटाने और कुछ दीवारों को गिराने के लिए एक अभियान चलाया था.
नई दिल्ली: नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को नजफगढ़, द्वारका, लोधी कॉलोनी और दक्षिणी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया. शहर में अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर चलते रहे और काम पर तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि सीलमपुर में पुलिस बल की कमी के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा नियोजित अभियान बुधवार को शुरू नहीं हो सका.
एक दिन पहले ही दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अस्थायी इमारतों को हटाने और कुछ दीवारों को गिराने के लिए एक अभियान चलाया था. उत्तर दिल्ली नगर निगम ने भी मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था.
