)
साउथ चाइना सी में 30 मिनट में 2 क्रैश, US नेवी के F/A-18 और सी हॉक हेलीकॉप्टर समंदर में गिरे; सामने आई हैरान करने वाली वजह
Zee News
US Navy crash South China Sea: यह घटना दक्षिण चीन सागर के बेहद संवेदनशील और तनावग्रस्त क्षेत्र में हुई है, जहां अमेरिका 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन्स करता रहता है.
US Navy crash South China Sea: अमेरिकी नौसेना को साउथ चाइना सी में एक बड़ा झटका लगा है, जहां एक MH-60R Sea Hawk हेलीकॉप्टर और एक F/A-18F Super Hornet फाइटर जेट केवल 30 मिनट के अंतराल पर क्रैश हो गए. दोनों विमान USS Nimitz (CVN 68) एयरक्राफ्ट कैरियर से रूटीन ऑपरेशन्स के दौरान समंदर में गिरे. अच्छी बात यह रही कि दोनों विमानों में सवार सभी पांच क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बचा लिए गए और उनकी स्थिति स्थिर है. नौसेना ने इस डबल क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है.
More Related News
