सहारनपुर में अखिलेश यादव की आज बड़ी रैली, चौधरी यशपाल सिंह की 100 जयंती में होंगे शामिल
ABP News
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश चौधरी यशपाल सिंह की 100 जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज सहारनपुर पहुंचेंगे.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की 100 जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहारनपुर पहुंचेंगे. इस मौके पर अखिलेश यादव सहारनपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव का आगाज समाजवादी पार्टी द्वारा बहुत पहले कर दिया गया था, लेकिन आज सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव एक बड़ी रैली को 2022 चुनाव से पहले संबोधित करेंगे.
More Related News