
ससुराल में Ranveer Singh की ऐसी हो रही खातिरदारी, एक्टर ने शेयर की फोटोज
AajTak
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के घर बेंगलुरू में ससुराल वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. उन्होंने ससुराल से फोटोज शेयर कर दिखाया कि वहां उनकी मेहमान नवाजी में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. इसी के साथ उन्होंने दीपिका की एक बेहद क्यूट थ्रोबैक फोटो भी साझा की है.
रणवीर सिंह इन दिनों अपने ससुराल यानि दीपिका पादुकोण के पेरेंट्स के घर में मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे हैं. रणवीर और दीपिका दोनों बेंगलुरू में हैं. रणवीर ने अपने ससुराल से कुछ फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में कुछ रणवीर की खातिरदारी की है तो कुछ पुरानी यादों की. इन्हीं में एक फोटो दीपिका के बचपन की है जिसमें एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर दिल आ जाएगा.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










