
सर्दियों में आपकी त्वचा के लिए कौन से शीट मास्क हैं बेस्ट? यहां जानें
News18
Sheet Mask For Your Skin Type: सर्दियों के मौसम ((Winter Season) में अगर सबसे अधिक कोई स्किन केयर (Skin Care) प्रोडक्ट फायदेमंद साबित होता है तो वो है बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के शीट मास्क (Sheet Mask). जी हां, ये शीट मास्क हर तरह के स्किन के लिए फायदेमंद (Benefits) हैं और काफी कम समय में ये आपकी स्किन को हाइड्रेट करने और चेहरे की चमक बढ़ाने का काम करता है. दुनियाभर में फेस शीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. विंटर में आपकी स्किन (According To Your Skin) के मुताबिक शीट मास्क से जुड़े ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) आपके बहुत काम आएंगे.
Sheet Mask According To Your Skin Type: दुनियाभर की कॉस्मेटिक इंडस्ट्री (Cosmetic industry) में तरह-तरह की चीजों का आविष्कार किया जा रहा है और इन्हीं नई तकनीकों में से एक है ये शीट मास्क (Sheet Mask). इन शीट मास्क की मदद से आप आधे घंटे में अपनी स्किन (Skin) को पोषण पहुंचा सकते हैं और ब्राइट बना सकते हैं. बाजार में ये हर तरह की स्किन टाइप (Skin Type) के लिए मौजूद हैं. आप इनके प्रयोग से अपनी स्किन की समस्या को मिनटों में दूर कर सकते हैं.
ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) की बात करें तो स्किन की खूबसूरती को तुरंत बढ़ाना हो तो आप इन शीट्स की मदद जरूर लें. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी स्किन के मुताबिक, किस तरह का फेस शीट (Face sheet) यूज कर सकते हैं.
Sheet Mask- 1. ऑयली स्किन के लिए (For oily skin)
अगर आपकी स्किन ऑयली (Oily skin) है तो आपके लिए टी ट्री शीट मास्क और नेचुरल हनी शीट मास्क बेस्ट ऑप्शन है. ये आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है और पोर्स को क्लीन करने का काम करता है.
