
सरकार ने Covid-19 के कारण फंसे विदेशियों के वीजा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई
NDTV India
प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई 30 सितंबर के बाद भी वीजा की अवधि में विस्तार चाहता है, तो वह ऑनलाइन ई-एफआरआरओ मंच पर भुगतान के आधार पर आवेदन कर सकते हैं, जिस पर अधिकारी मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार पात्रता के अनुसार विचार करेंगे.
सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि बृहस्पतिवार को 30 सितंबर तक बढ़ा दी. प्रवक्ता ने बताया कि मार्च, 2020 से पहले विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में आए कई विदेशी नागरिक वैश्विक महामारी के कारण हवाई सेवा निलंबित होने की वजह से देश में फंस गए थे, इसलिए यह फैसला किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने इन विदेशी नागरिकों के लिए नियमित वीजा या ई-वीजा या ठहरने की अवधि में बिना किसी जुर्माने के नि:शुल्क विस्तार देकर उन्हें भारत में रहने की सुविधा प्रदान की थी.''











