
सरकार के 'अल्टीमेटम' के बाद चेता Twitter, चीफ कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया
Zee News
ट्विटर (Twitter) ने अंतरिम चीफ कंप्लायंस ऑफिसर (Interim Chief Compliance Officer) नियुक्त किया है, जल्द ही IT मंत्रालय के साथ जल्द ब्यौरा शेयर किया जाएगा.
नई दिल्ली: ट्विटर (Twitter) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के लिये अंतरिम चीफ कंप्लायंस ऑफिसर (Interim Chief Compliance Officer) नियुक्त कर लिया है. जल्द ही अधिकारी का ब्यौरा सीधे IT मंत्रालय के साथ शेयर किया जाएगा. सरकार ने ट्विटर को दिए एक नोटिस में कहा था कि उसे नियमों के अनुपालन का आखिरी मौका दिया जाता है. उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है. बीते दिनों सरकार ने ट्विटर (Twitter) से साफ कहा, यदि वह नियमों पालन में विफल रहती है, तो उसे आईटी कानून (IT Law) के तहत दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी. इसके साथ ही उसे आईटी कानून के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा. इसके बाद ट्विटर ने पिछले हफ्ते सरकार को पत्र लिखकर आश्वासन दिया था कि वह नये IT Law के अनुरूप चीफ अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति करने के अंतिम चरण में है और सरकार को एक हफ्ते के भीतर अतिरिक्त ब्यौरा दे दिया जाएगा.More Related News
