)
'सरकार किसी शख्स को बचाने की कोशिश क्यों कर रही?', संदेशखाली केस में TMC को SC से झटका
Zee News
कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. बाद में ममता सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित संदेशखाली मामले में तृणमूल कांग्रेस सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने ममता सरकार की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा CBI जांच के आदेश को चुनौती दी थी. देश की सर्वोच्च अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार को सोमवार को फटकार लगाई है. SC ने कहा कि सरकार किसी शख्स को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है?
More Related News
