
सरकारी कामों में लेट-लतीफ करने वालों पर होगा एक्शन, जा सकती है नौकरी; जानिए पूरी खबर
Zee News
हरियाणा सरकार के 31 विभागों की 546 सेवाएं राइट-टू-सर्विस एक्ट में नोटिफाइड हैं. इन विभागों में अधिकारियों को समय से काम पूरा करना पड़ेगा वरना उन पर कार्रवाई की जा सकती है.
गुरुग्राम: सरकारी कामों में अक्सर लेट लतीफ के मामले आपने सुने होंगे. लेकिन इसके खिलाफ हरियाणा के राइट-टू-सर्विस कमीशन (RTSC) के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता (T.C Gupta) एक्शन मोड में हैं. उन्होंने बताया कि राइट-टू-सर्विस एक्ट (Right-to-Service) के तहत नोटिफाइड सर्विसेज तय समय में नहीं देने वाले लगभग 250 अधिकारियों व कर्मचारियों को आयोग ने नोटिस भेजा है. मुख्य आयुक्त ने कहा कि आयोग की बैठकें आयोजित करने से लोगों में धीरे-धीरे राइट-टू-सर्विस एक्ट के प्रति जागरूकता आ रही है, ऐसे ही जब सेवाएं प्रदान करने में देरी करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा तो इससे सरकारी विभागों की स्थिति में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी. ये बातें उन्होंने गुरुवार को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में जिले के प्रशासिक अधिकारियों सहित प्रतिष्ठित लोगों से कहीं.More Related News
