)
समुद्री सीमाओं पर भारत का दबदबा! LPD के साथ नए हैवी हेलिकॉप्टर की खरीद का रास्ता खुला; ₹20,000 करोड़ का मेगा प्लान
Zee News
Indian Navy LPD warship: LPD (Landing Platform Dock) एक ऐसा बड़ा युद्धपोत होता है जो एक छोटे द्वीप जैसा दिखता है. इसका मुख्य काम हजारों सैनिकों, भारी बख्तरबंद वाहनों और टैंकों को समुद्र के रास्ते ले जाना और दुश्मन के तट पर हमला करने के लिए उन्हें लैंड कराना है. इंडियन नेवी इस तरह के चार विशाल LPDs को खरीदने की प्रक्रिया में है, जिसका मूल्य ₹20,000 करोड़ से ज़्यादा हो सकता है.
Indian Navy LPD warship: भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक बड़ी बाधा दूर हो गई है. लंबे समय से अदर में पड़ी LPD यानी लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक टेंडर को मंजूरी मिल ही गई. जिसके बाद, अब नौसेना के लिए हैवी लिफ्ट हेलिकॉप्टर खरीदने का रास्ता साफ हो गया है. LPDs को संचालित करने और भारी टैंकों तथा सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए ही इन हेलिकॉप्टरों की सख्त जरूरत थी. आपको बता दें, LPDs एक तरह के विशालकाय उभयचर युद्धपोत होते हैं. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
