
समीर शेख बनकर Job खोज रही थी Maya, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Zee News
हैरान करने वाला ये मामला भिवंडी का है जिसे जानकार हर कोई हैरान है. एक लड़की छेड़छाड़ से बचने के लिए लड़का बनकर रह रही थी और बिल्कुल पुरुष जैसी नजर आती थी.
ठाणे: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आवारा होने के शक में पुलिस जब एक किशोर को थाने लाई तो पता चला कि वो असल में एक लड़की है. पुलिस ने बताया कि लड़की असामाजिक तत्वों से बचने के लिए पुरुषों के कपड़े पहनकर रहता था. शांति नगर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर दीप भवर ने बताया कि शुरू में किशोर ने अपना नाम समीर शेख बताया, लेकिन बाद में उसने खुलासा किया कि उसका असली नाम माया है और वह एक महिला है. यह जानकार सभी लोग हैरान रह गए क्योंकि उसने खुद को बिल्कुल पुरुषों की तरह बना रखा था.More Related News
