
समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकते हैं स्वामी प्रसाद के बयान, क्या पार्टी जल्द बनाएगी दूरी?
Zee News
मध्य प्रदेश में जब अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या वह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एक्शन लेंगे? तो अखिलेश यादव ने कहा, यह बात उत्तर प्रदेश की है. हम वहां जाकर तय करेंगे.
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद की हिंदू धर्म से जुड़ी विवादित टिप्पणियां लगातार सामने आ रही हैं. ठीक दीवाली के दिन भी उनकी एक टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया.दूसरी तरफ सपा मुखिया परिवार और उनके ज्यादार समर्थक धार्मिक रुझान वाले रहे हैं. वह इन बयानों से अपने को असहज महसूस कर रहे हैं. इसी कारण अगर समाजवादी पार्टी निकट भविष्य में स्वामी प्रसाद से दूरी बना ले तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. क्योंकि पार्टी अपने खिलाफ बीजेपी को धार्मिक विरोधी हथियार देने के मूड में नहीं है.
More Related News
