)
समंदर से निकलेगी मौत! इंडियन नेवी बना रही NG-SLSAM मिसाइल सिस्टम, दुश्मन विमानों को करेगी तबाह
Zee News
Indian Navy Hybrid NG-SLSAM: यह सिस्टम 'हाइब्रिड' इसलिए कहलाता है क्योंकि इसे पनडुब्बी के टॉरपीडो ट्यूब या विशेष वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS), दोनों में से किसी भी तरीके से लॉन्च किया जा सकेगा. ऐसे में, यह टेक्नोलॉजी भारत को उन चुनिंदा वैश्विक ताकतों की लीग में शामिल कर देगी जिनके पास पानी के भीतर से हवाई लक्ष्य को भेदने की क्षमता है.
Indian Navy Hybrid NG-SLSAM: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी युद्ध की क्षमता को एक नई ताकत देने के रूप में है. नौसेना एक अत्याधुनिक हाइब्रिड नेक्स्ट-जेनरेशन सबमरीन-लॉन्च्ड सरफेस-टू-एयर मिसाइल (Hybrid NG-SLSAM) सिस्टम बनाने की प्लानिंग बना रही है. यह सिस्टम पनडुब्बी को पानी के भीतर से ही हवा में उड़ रहे दुश्मन के विमानों, हेलीकॉप्टरों और समुद्री निगरानी ड्रोनों पर हमला करने की कई गुना ताकत देगी. यह टेक्नोलॉजी पनडुब्बी की सुरक्षा और आक्रमण दोनों क्षमताओं को कई गुना बढ़ा देगी.
