)
समंदर में 'मौत का जाल'! DRDO बना रहा ये घातक हथियार, दुश्मन सांस भी लिया तो खल्लास
Zee News
DRDO Vighna naval mines: भारतीय नौसेना अपनी समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक बहुत ही खास हथियार अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है. DRDO ने 'विघना' नामक एक एडवांस बारूदी सुरंग बनाने के लिए एक भारतीय कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के साथ हाथ मिलाया है. ये माइंस दुश्मन के जहाजों के लिए बहुत बड़ा खतरा होंगी.
DRDO Vighna naval mines: आज के समय में, समुद्री सुरक्षा किसी भी देश के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, खासकर भारत के लिए जिसकी समुद्री सीमा बहुत बड़ी है. दुश्मन के जहाजों को रोकने का एक सबसे प्रभावी तरीका है समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाना. लेकिन ये माइंस सिर्फ तभी काम आती हैं जब वे आधुनिक तकनीक से लैस हों, ताकि वे सही समय पर और सही लक्ष्य पर हमला कर सकें. भारत ने अपनी इस जरूरत को पूरा करने के लिए एक पूरी तरह से स्वदेशी और उन्नत बारूदी सुरंग विकसित करने का फैसला किया है.
