)
समंदर में भारत का स्वदेशी रिमोट कंट्रोल यमराज तैयार! बिना नाविक के दौड़ेंगी ये घातक नावें, अब घुसपैठियों का होगा बुरा हाल
Zee News
Unmanned Interceptor Boats: इन इंटरसेप्टर क्राफ्ट में 12.7 मिमी की मशीन गन लगी होती है. इसके अलावा इनमें शॉर्ट-रेंज मिसाइल और लूटरिंग म्यूनिशन लगाने की भी क्षमता है. इससे ये छोटी दुश्मन नौकाओं, तेज रफ्तार टारगेट्स और संदिग्ध जहाजों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं. ये बोट्स GPS सिग्नल बाधित होने की स्थिति में भी काम कर सकती हैं. इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर वाले माहौल में भी ये अपने मिशन को अंजाम दे सकती हैं.
Unmanned Interceptor Boats: भारत मजबूती से नौसैनिक युद्ध के नए दौर में प्रवेश कर रहा है. भारतीय नौसेना को जल्द ही स्वदेशी हथियारबंद अनमैन्ड फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (Unmanned Fast Interceptor Craft – FIC) का पहला बैच मिलने वाला है. इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा. जिनके पास हथियारों से लैस समुद्री ड्रोन क्षमता है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
