)
समंदर में भारत का पावर शो! राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी INS विक्रांत का रिव्यू, दुनिया देखेगी दम
Zee News
New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फरवरी में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत का रिव्यू करेंगी. ऑपरेशन सिंदूर में इसी कैरियर बैटल ग्रुप ने अरब सागर में पाकिस्तान को समुद्री मोर्चे पर पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था, जिसे अब दुनिया प्रत्यक्ष देखेगी.
New Delhi: सबमरीन और राफेल की सवारी करने के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत का दौरा करने वाली है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान समंदर में भारत ने इसी युद्धपोत ने डिटरेंस पावर की मिशाल पेश की थी. सीमा पर मिसाइल युद्ध चल रहा था, लेकिन कराची के हार्बर पोर्ट पर मौजूद पाकिस्तान के एक भी युद्धपोत बाहर नहीं आ पाए. इसकी वजह अरब सागर में नेवी के कैरियर बैटल ग्रुप की फॉरवर्ड तैनाती थी. अब इस कैरियर बैटल ग्रुप की ताकत इंटरनेशनल रिव्यू फ्लीट में पूरी दुनिया देखेगी.
