)
समंदर में बढ़ेगी भारत की धाक! MDL ला रहा 'Project 15C', स्टील्थ युद्धपोत से निकालेगा चीन की हेकड़ी
Zee News
Project 15C destroyer Indian Navy: भारत के प्रमुख युद्धपोत निर्माता, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने नौसेना के लिए एक महत्वाकांक्षी नई परियोजना 'Project 15C' की शुरुआत का संकेत दिया है. यह परियोजना कोलकाता क्लास डिस्ट्रॉयर की सफलता के बाद अगली पीढ़ी के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक डिस्ट्रॉयर का निर्माण करेगी. नया युद्धपोत Project 15C अपने पूर्ववर्ती जहाजों की तुलना में ज्यादा स्टील्थ, भारी और एडवांस सिस्टम से लैस होगा, जो हिंद महासागर में भारत की शक्ति को और बढ़ाएगा.
Project 15C destroyer Indian Navy: भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए, देश के सबसे बड़े जहाज निर्माण यार्डों में से एक, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने भारतीय नौसेना के लिए एक प्रमुख नई योजना का खुलासा किया है. MDL के एक अधिकारी ने 'Project 15C' नामक एक महत्वाकांक्षी परियोजना की ओर इशारा किया है, जो देश में निर्मित कोलकाता क्लास (Project 15A) और विशाखापत्तनम क्लास (Project 15B) के डिस्ट्रॉयर की सफलता पर आधारित होगी. यह नया युद्धपोत गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर सीरीज का होगा, लेकिन यह अपने पुराने संस्करणों की तुलना में डिजाइन और तकनीक में कहीं अधिक एडवांस होगा.
