)
समंदर में बचना नामुमकिन! DRDO ने नौसेना के डोर्नियर को दी 'नई आंख', दुश्मन की हर हरकत का होगा लाइव हिसाब
Zee News
Indian Navy Dornier 228 upgrade: डोर्नियर 228 विमान भारतीय नौसेना के बेड़े में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो तटीय निगरानी, समुद्री गश्त और खोज एवं बचाव मिशनों में अहम भूमिका निभाता है. हालांकि, समय के साथ इन विमानों को आधुनिक सेंसर टेक्नोलॉजी की जरूरत थी. DRDO का यह मिड-लाइफ अपग्रेड प्रोग्राम इसी कमी को दूर करने के लिए है.
Indian Navy Dornier aircraft upgrade: भारतीय नौसेना की निगरानी क्षमता में जबरदस्त इजाफा होने वाला है. जिसके बाद से समंदर में दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी नजर रखने की जबरदस्त ताकत मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, DRDO भारतीय नौसेना के डोर्नियर निगरानी विमानों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. DRDO ने नौसेना के डोर्नियर मिड-लाइफ अपग्रेड (MLU) प्रोग्राम के लिए स्वदेशी सेंसर सूट के विकास को एडवांस कर दिया है. यह सेंसर सूट, नौसेना के इन विमानों की जासूसी, निगरानी और समुद्री खोज क्षमताओं को कई गुना बढ़ा देगा. इससे भारतीय नौसेना अपने जल क्षेत्र पर ज्यादा प्रभावी तरीके से पैनी नजर रख सकेगी.
