)
समंदर में 'दैत्य' उतारेगी इंडियन नेवी! महीनों घात लगाकर पाताल से करेगी हमला; AIP से लैस 'प्रोजेक्ट 76 SSK' से थर्राया दुश्मन
Zee News
Project 76 SSK Indian Navy submarines: प्रोजेक्ट 76 (P76) प्रोजेक्ट के तहत बनाई जाने वाली पनडुब्बियां, मौजूदा स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों के मुकाबले अधिक एडवांस होंगी. इन पनडुब्बियों को स्टील्थ यानी रडार और सोनार से छिपने की क्षमता, लंबी दूरी की मारक क्षमता और ज्यादा लंबे समय तक पानी के भीतर रहने की क्षमता जैसी खासियतों से लैस किया जाएगा.
Project 76 SSK Indian Navy submarines: भारतीय नौसेना (Indian Navy) अपनी समुद्री सुरक्षा और ताकत को बढ़ाने के लिए एक बहुत बड़े और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है. यह है 'प्रोजेक्ट 76 SSK'. इस परियोजना के तहत, भारत में अत्याधुनिक पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा. इन पनडुब्बियों में एडवांस स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की विशाल तटीय रेखा और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाना है. ऐसे में, यह प्रोजेक्ट भारतीय नौसेना को चीन और पाकिस्तान की बढ़ती समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की क्षमता प्रदान करेगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
