)
समंदर में दुश्मनों का 'महाकाल' बना रहा DRDO, पाताल में भी छिपे पनडुब्बियों को कर देगा बर्बाद; ये है नाम
Zee News
Indian Navy quantum sensing: DRDO भारतीय नौसेना के लिए एक ऐसी नई तकनीक पर काम कर रहा है, जो समंदर में छिपी दुश्मन पनडुब्बियों का भी पता लगा सकेगी. जिसको लेकर डीआरडीओ चीफ ने बड़ा खुलासा किया है.
Indian Navy quantum sensing: आधुनिक युद्ध की दुनिया में पनडुब्बियां किसी भी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई हैं. हथियारों की भाषा में ये साइलेंट किलर कहलाते हैं, क्योंकि ये गहराई में छिपे रहते हैं और इन्हें खोजना बेहद मुश्किल होता है. यही वजह है कि दुनिया की सभी नौसेनाएं पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए नई-नई तकनीकें विकसित कर रही हैं. लेकिन DRDO ने अब एक ऐसी योजना का खुलासा किया है, जो इस समस्या का एक परमानेंट सॉल्युशन हो सकती है. यह तकनीक किसी भी पनडुब्बी का पता लगाने के लिए एक बिल्कुल नए वैज्ञानिक सिद्धांत का इस्तेमाल करती है.
More Related News
