)
समंदर में दहशत! DRDO-NSTL का नया पिशाच टॉरपीडो युद्धपोतों के लिए खतरनाक, वरणास्त्र सिस्टम से होगी लैस
Zee News
Advanced Lightweight Torpedo: इंडियन नेवी के लिए DRDO बना रही है, नया अपग्रेडेड हल्का टॉरपीडो जो ज्यादा तेज और टिकाऊ होगा. इससे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.
Advanced Lightweight Torpedo: भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक बनकर उभर रहा है, देश अपनी आर्मी और एयरफोर्स को तो मजबूत कर ही रहा है, पर साथ में अब समुद्री ताकत के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी (NSTL) एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं. यह लैब अब अपने हल्के टॉरपीडो (Lightweight Torpedo) का नया और ज्यादा शक्तिशाली वर्जन बनाने जा रही है. यह अपग्रेडेड टॉरपीडो पहले से ज्यादा तेज होगा और लंबे समय तक पानी के भीतर काम करने की क्षमता रखेगा. इससे इंडियन नेवी की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.
