)
समंदर में 'जर्मन जासूस'! भारत को दुनिया की सबसे खामोश पनडुब्बी 212CD का ऑफर; चीन-पाक का सोनार होगा बेकार
Zee News
German Type 212CD submarine India: जर्मनी की रक्षा कंपनी थायसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TKMS) ने भारत के P-75I प्रोजेक्ट में अपनी टाइप 212CD पनडुब्बी को पेश किया है. यह पनडुब्बी चौथी पीढ़ी के बाद की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जो इसे रडार और सोनार से पूरी तरह से बचाकर रखती है.
German Type 212CD submarine India: इंडियन नेवी अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए जोरो-शोरों से काम कर रही है. ऐसे में, भारतीय नौसेना के लिए लाए गए प्रोजेक्ट-75 इंडिया के तहत, जर्मनी ने अपनी सबसे एडवांस और खामोश पनडुब्बी टाइप 212CD को खरीदने का प्रस्ताव दिया है. यह पनडुब्बी अपनी बेजोड़ स्टील्थ तकनीक के लिए जानी जाती है, जो इसे दुनिया की सबसे खामोश पनडुब्बियों में से एक बनाती है. इस पनडुब्बी के भारत आने से चीन और पाकिस्तान के पनडुब्बी-रोधी युद्धपोतों को पता लगाना और ढूंढना लगभग नाममुकिन हो जाएगा.
