)
समंदर में कार्गो ड्रोन उतारेगी इंडियन एयरफोर्स, तूफानी रफ्तार से पहुंचेंगे 500KG के हथियार-रसद; MBC-4 के तहत यहां होगी तैनाती
Zee News
MBC-4 Indian Air Force drone: भारतीय वायुसेना ने अपनी प्रमुख पहल 'मेहर बाबा प्रतियोगिता' (Mehar Baba Competition) के चौथे वर्जन के तहत उद्योग और स्टार्टअप से भारी पेलोड ले जाने में सक्षम लॉन्ग-रेंज ड्रोन विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं.
MBC-4 Indian Air Force drone: भारतीय वायुसेना ड्रोन तकनीक के माध्यम से रसद आपूर्ति के क्षेत्र में एक क्रांति लाने की तैयारी में है. उप-वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने हाल ही में घोषणा की कि लक्षद्वीप द्वीप समूह में वायुसेना के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की योजना में लॉन्ग-रेंज कार्गो ड्रोन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इन द्वीपों की सामरिक महत्ता को देखते हुए, वायुसेना 500 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने और 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने की क्षमता वाले स्वदेशी ड्रोन विकसित करना चाहती है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
