)
समंदर के डॉन की खरीद पर लगी ब्रेक! जब अमेरिका ने भाव कम करने से किया इनकार, अब भारत भी खरीद के मूड में नहीं
Zee News
India US P8I Maritime Patrol Aircraft Deal: भारतीय नौसेना के पास P-8I विमानों की कुल 12 की फ्लीट है. इनमें से आठ विमान 2009 के सौदे के तहत खरीदे गए थे. इनकी डिलीवरी 2012 से शुरू हुई थी. इसके बाद 2016 में चार और विमानों का करार हुआ. ये सभी विमान बोइंग P-8 पोसाइडन के खास तौर पर भारत के लिए तैयार किए गए संस्करण हैं. ये विमान समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध और लंबी दूरी तक नजर रखने में बेहद कारगर साबित हुए हैं. इनमें हार्पून एंटी-शिप मिसाइल और टॉरपीडो भी लगाए गए हैं.
India US P8I Maritime Patrol Aircraft Deal: अमेरिका से भारतीय नौसेना के लिए छह अतिरिक्त P-8I समुद्री निगरानी विमानों की खरीद अटक गई है. इसकी मुख्य वजह कीमत को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति न बन पाना है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी पक्ष ने मौजूदा वैश्विक सप्लाई चेन समस्याओं का हवाला दिया है. इस दौरान कीमत में किसी भी तरह की कटौती से इनकार कर दिया है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
