)
समंदर का AI खौफ! इस देश ने दागी 'घोस्ट सबमरीन' से टॉरपीडो, 72 घंटे तक अंडरग्राउंड रहकर दुश्मनों पर करती अटैक
Zee News
Indonesia KSOT submarine: इंडोनेशियाई नौसेना ने राज्य के स्वामित्व वाली शिपबिल्डर पीटी पाल इंडोनेशिया द्वारा पूरी तरह से स्वदेश में विकसित की गई मानवरहित ऑटोनोमस पनडुब्बी (KSOT-008) से टॉरपीडो दागने का सफल परीक्षण किया है.
Indonesia KSOT submarine: इंडोनेशिया ने अपनी रक्षा आत्मनिर्भरता और समुद्री ताकत को बढ़ाते हुए एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशियाई नौसेना ने अपनी पहली स्वदेशी रूप से विकसित मानवरहित पनडुब्बी से टॉरपीडो लॉन्च का सफल परीक्षण किया है. जिसने इंडोनेशिया को अमेरिका, रूस और चीन जैसे चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल कर दिया, जिनके पास ऐसी एडवांस मानवरहित पानी के नीचे हमला करने की तकनीक है. आपको बता दें, इसे KSOT यानी कपला सेलम ओटोनोम नाम दिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं, यह कितनी घातक है.
More Related News
