)
समंदर का नया 'बाहुबली' ड्रोन! MQ-25 Stingray दुश्मनों पर बरपाएगा कहर, हवा में ही भरेगा लड़ाकू विमानों का पेट
Zee News
MQ-25 Stingray drone: आधुनिक नौसैनिक युद्ध में विमानवाहक पोतों की सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है कि उनके लड़ाकू विमानों की रेंज सीमित होती है. ईंधन खत्म होने के डर से वे एक निश्चित दूरी से आगे नहीं जा पाते. इसी समस्या का हल है MQ-25 Stingray. यह दुनिया का पहला ऐसा ऑपरेशनल ड्रोन है जिसे खास तौर पर विमानवाहक पोतों के लिए बनाया गया है.
MQ-25 Stingray drone: अमेरिकी नौसेना भविष्य के समुद्री युद्ध की तैयारी में जुट चुका है. दरअसल, बोइंग कंपनी द्वारा विकसित और रोल्स-रॉयस इंजन से लैस MQ-25 Stingray अमेरिकी नौसेना का पहला ऐसा मानवरहित विमान है जो सीधे एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरेगा. वहीं, इस ड्रोन का असली काम हवा में लड़ाकू विमानों को ईंधन देना है, ताकि वे पहले से कहीं ज्यादा दूरी तक जाकर हमला कर सकें. WION की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रोन कोई आम जासूसी ड्रोन नहीं है, बल्कि यह एक 'फ्लाइंग टैंकर' है. जब यह विमानवाहक पोत के डेक से उड़ान भरेगा, तो यह अपने साथ हज़ारों पाउंड ईंधन लेकर जाएगा और हवा में उड़ रहे F/A-18 Super Hornet और F-35C जैसे लड़ाकू विमानों को तेल सप्लाई करेगा.
