
सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन के ऐलान पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
Zee News
सीएम योगी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने तथा 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजन' को दीपावली तक बढ़ाए जाने के निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.
अनुज मिश्रा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने तथा 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजन' को दीपावली तक बढ़ाए जाने के केंद्र सरकार के निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन देने के लिए जो स्वतंत्रता दी गई थी, अनेक राज्य सरकारें ऐसी थी, जो इस अर्थ को वहन करने में दिक्कत महसूस कर रही थीं. उन्होंने राज्यों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक के लिए निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा करके आगामी 21 जून से इसे लागू करने के लिए आज प्रधानमंत्री ने देश को आश्वस्त किया है.More Related News
